25 सितम्बर से "आप" करेगी हिमाचल में  "डोर टू डोर" अभियान की शुरुवात,सभी 68 विधानसभा में चलेगा अभियान  : सुरजीत ठाकुर

शिमला ,23,सितम्बर : आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा चुनावी  हथियार"डोर टू डोर" अभियान की शुरुवात ,आप 25 सितंबर से वीरभूमि पालमपुर से करने जा रही है। आप प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने आज एक बयान जारी करते हुए,अपने अभियान की जानकारी दी। सुरजीत ठाकुर ने  जानकारी देते हुए कहा,  इस अभियान की शुरुआत 25 सितम्बर को वीर भूमि पालमपुर से किया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश के बारह जिलों के सभी 68 विधान सभा क्षेत्रों को कवर करते हुए,आप कार्यकर्ता और आप पदाधिकारी और नेता,हिमाचल में लगभग 15 लाख घरों तक ,आम आदमी पार्टी की हिमाचल वासियों को दी गई 11  गारंटियों के बारे विस्तार से जानकारी देगी। इस अभियान  में आप कार्यकर्ता आप की नीतियों और  गारंटियों को हर घर पहुँचाने में मुख्य भूमिका निभायंगे।  इस कार्यक्रम में आप कार्यकर्ता,प्रदेश के हर वर्ग तक "आप" की  गारंटियों की जानकारी के साथ, उनको अरविंद केजरीवाल की हिमांचलवासियों को दी हुई,गारंटियों के गारंटी कार्ड भी देगी।

हिमाचल में हर घर तक "डोर टू डोर " अभियान के तहत  शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार समेत सभी गारंटी पहुंचाने का लक्ष्य

आप अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा,आपके इस अभियान के तहत , हिमाचल की जनता को दी गयी अरविंद केजरीवाल की सभी गारंटी को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए आप कार्यकर्ता तैयार हैं और इसके लिए बकायदा सबको प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया आगामी चुनाव तक हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने विधानसभा के अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक इस अभियान को ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

आप के इस अभियान में ,पंजाब और दिल्ली से आप मंत्री विधायक भी कार्यकर्ताओं के साथ "डोर टू डोर" अभियान का बनेंगे हिस्सा:आप

आप अध्यक्ष ने बताया आप के इस अभियान में आने वाले समय में पूरे हिमाचल में, दिल्ली और पंजाब के आप नेता,मंत्री और विधायक भी डोर टू डोर अभियान में शामिल होंगे और अरविंद केजरीवाल की हिमाचल के लिए दी हुई 11 गारंटियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इन गारंटियों में,शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार महिला सम्मान राशि, शहीद सम्मान, ओपीएस,बागवान किसानों के हक देना समेत 11 गारंटियों को हिमाचल के  घर घर और हर परिवार तक पहुंचाना आप का मुख्य लक्ष्य होगा।

  • Tags

0 Comments

Leave us a Comment